रोटरेक्ट क्लब संत कबीर नगर ने ‘सृजन विशेष शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान’ में बच्चों के बीच बाटी खुशियां।
- सृजन विशेष शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों में दिखा अपनापन की खुशिया
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को रोटरेक्ट क्लब संत कबीर नगर द्वारा खलीलाबाद के बनकटीया स्थित ‘सृजन विशेष शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान’ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मूकबधिर छात्र छात्राओं के बीच में बाटी खुशिया।


आपको बताते चलें कि रोटरेक्ट क्लब द्वारा मानवीय पहल के तहत क्लब के सदस्यों ने वहां मौजूद मूक-बधिर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें फल, चॉकलेट, पानी की बोतलें एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित किया गया।

इस अवसर पर रोटरेक्ट क्लब की अध्यक्षा *राजिया अंसारी* और मंत्री निधि तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान क्लब के अन्य सदस्य मोनू कुमार, अंकित, जाहिद अंसारी, संगीत, शंभू, शिवम गुप्ता और नाज़िया अंसारी ने सक्रिय रूप से भाग लिया और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

इस दौरान ‘सृजन विशेष विद्यालय’ के प्रधानाचार्य नीलकमल पांडेय ने रोटरेक्ट क्लब के इस सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं।

