आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीर नगर को मुख्यमंत्री ने दी ₹684 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात।

0

विधायक अंकुर राज तिवारी बोले — विकास के नए अध्याय की शुरुआत ।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य 

 संतकबीर नगर –

आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जनपद संत कबीर नगर को मुख्यमंत्री ने दी ₹684 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक अंकुर राज तिवारी बोले—विकास के नए अध्याय की शुरुआत।

आपको बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीरनगर जनपद के भ्रमण पर रहते हुए जिले को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है।

खलीलाबाद के काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खलीलाबाद और मेहदावल विधानसभा क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ₹684 करोड़ से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ को लेकर खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संतकबीरनगर आगमन जिले के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है।

विधायक ने कहा कि ₹684 करोड़ से अधिक की 201 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास संतकबीरनगर के विकास को नई गति देगा। इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाओं और जनकल्‍याण से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ जी का संतकबीरनगर की पावन धरती पर आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। आज जिले को मिली विकास परियोजनाएं जिले के प्रति मुख्यमंत्री जी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों लाभार्थियों को चेक, टैबलेट और प्रमाण-पत्र वितरित किए जाने से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों तक पहुंचने का प्रमाण मिला है।

कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़ को लेकर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति लोगों का उत्साह और विश्वास इस बात का प्रमाण है कि जनता सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ओजस्वी संबोधन कार्यकर्ताओं और आमजन में नई ऊर्जा का संचार करने वाला रहा है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान संतकबीरनगर की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच विकास परियोजनाओं की लेकर भी चर्चा तेज रही। 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास जिले के लिए बड़ा विकास मील का पत्थर माना जा रहा है। अब इन परियोजनाओं के निर्धारित समयासीमा और गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतरना आमजन और संबंधित विभागों के सामने अहम चुनौती होगी।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और मुख्यमंत्री के संबोधन ने जिले में विकास को लेकर सियासी माहौल को भी गरमा दिया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि आकार ले रहा विकास की जिद गति के साथ आगे बढ़ रही है, उसका असर आने वाले समय में संतकबीरनगर के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को मिलेगा।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज संतकबीर नगर विकास, जनकल्‍याण और सुशासन के नए अध्‍याय की साक्षी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story