संत रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य स्वागत।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच
मटेरा विधानसभा क्षेत्र के रिसिया मंडल अंतर्गत ग्राम सभा नरसिंहडीहा में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरा गांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन राजेश निगम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कलश यात्रा का पूजन-अर्चन कर संत रविदास जी के बताए समरसता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं।
कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर संत रविदास मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के भजनों और जयकारों के साथ भक्ति भाव से यात्रा में सहभागिता की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
