साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने दिलाई राहत।
वापस कराई गई 3000 रु0 की धनराशि।
संत कबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन हैक करके आवेदक के खाते से फ्राड बैंक खाते में स्थानांतरित कर लेने के सम्बन्ध मे आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा किया गया था। उक्त आवेदक का 3000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
रंजित पुत्र रामलखन निवासी गुलरिहा मिश्रौलिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद-संतकबीरनगर का दिनाँक 20.10.2025 को आवेदक का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन हैक करके आवेदक के बैक खाते से फ्राड बैंक खाते में धनराशी स्थानांतरित कर लेने के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद मे शिकायत दर्ज कराया गया था। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत किया गया। पुलिस की प्रभावी पैरवी से 3000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
साइबर सेल टीम:-
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), का0 रविकान्त कुशवाहा,म0का0 शिवांगी सिंह, रि0का0 अनुज शुक्ला,रि0का0 ऋतिक वर्मा।
अपील-
जनता से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
