4293.37 लाख लागत की परियोजनाओं का जल शक्ति मंत्री ने किया वर्चुअली लोकार्पण।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 14 जुलाई।

मा. मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) श्री स्वतन्त्र देव सिंह द्वारा सोमवार को जनपद लखनऊ स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय से चौधरी चरण सिंह सरयू पम्प नहर द्वितीय एवं तृतीय चरण के आधुनिकीकरण की परियोजना तथा नलकूप खण्ड बहराइच की चार अन्य परियोजनाओं क्रमशः 29 अदद् राजकीय नलकूप, 68 अदद् राजकीय नलकूप की आधुनिकीकरण परियोजना, 09 अदद् नवीन राजकीय नलकूप के निर्माण की परियोजना, नलकूप खण्ड-बहराइच के अन्तर्गत खण्डीय कार्यशाला के आधुनिकीकरण की परियोजना जिसकी कुल लागत रु0 4293.37 लाख है, का वर्चुअली लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मा0 जल शक्ति मंत्री श्री सिंह द्वारा सरयू पम्प नहर द्वितीय चरण के पम्पों तथा जनपद बलरामपुर में स्थित उतरौला पम्प नहर के पम्पों को भी स्कॉडा तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन संचालित किया गया।

लोकार्पण समारोह के दौरान मा. जल शक्ति मंत्री श्री सिंह द्वारा जनपद बहराइच के किसानों से वर्चुअली संवाद स्थापित कर परियोजनाओं से हो रहे लाभों तथा उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली गयी तथा चौधरी चरण सिंह सरयू पम्प नहर द्वितीय चरण के परिसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि उक्त परियोजनओं से जनपद बहराइच, श्रावस्ती के कुल 207 ग्रामों के 30410 कृषक परिवारों को लाभ मिलेगा तथा कुल 22072 हेक्टेयर सिंचाई सुविधा पुर्नस्थापित तथा 450 हेक्टेयर सिंचन क्षमता नवसृजित होगी। मा. मंत्री श्री सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर दिया तथा यह भी बताया कि पेड़ काटने की जगह वृक्षारोपण करें, जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके।

लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख अभियन्ता/विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ.प्र. सन्दीप कुमार, मुख्य अभियन्ता नलकूप पूर्व अयोध्या शिव प्रसाद मौर्या, मुख्य अभियन्ता नलकूप पूर्व अयोध्या, संजय त्रिपाठी, मुख्य अभियन्ता, सरयू परियोजना प्रथम अयोध्या व अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारीगण द्वारा भी वर्चुअली प्रतिभाग किया गया। जबकि पम्प नहर के कम्पाउण्ड में अधीक्षण अभियन्ता, नलकूप मण्डल, अयोध्या, पंकज कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, नलकूप मण्डल, गोण्डा, अच्युतानन्द, अधीक्षण अभियन्ता, नलकूप मण्डल, बस्ती, शिव कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई निर्माण मण्डल, बहराइच रंजनीकांत अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता शिव कुमार गुप्ता, सलिल कुमार, विजय कुमार, दिनेश कुमार, हर्ष कुमार, जय प्रकाश वर्मा, मलखान सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेे तथा लोकार्पण के कार्यक्रम के साक्षी बने। सरयू पम्प नहर द्वितीय चरण के परिसर पर भारी संख्या में कृषकगण ने उपस्थित होकर मा. मंत्री जी के सम्बोधन को सुना गया व संवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...