कुआनो नदी में ईंट-पत्थर से बंधा मिला लावारिस महिला का शव ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र स्थित घोरांग गांव के सिवान में कुआनो नदी में रविवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में मिला शव ईंट-पत्थरों से बंधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंके दिया गया। नदी किनारे पड़े शव को देख लोगो ने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी लोहरैया विनोद बहादुर यादव एवं अन्य हमराही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भी क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था। इसी कारण ग्रामीण दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर देख रहे हैं। क्षेत्र में दो दिन के भीतर कुआनो नदी में मिले दो शवो के मिलने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पुलिस सभी विन्दुओ को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शव की पहचान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जारही है।
