डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक !

0

# 63 लाख 12 हज़ार 600 पौधों रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 07 जुलाई।

वित्तीय वर्ष 2026-27 अन्तर्गत वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने लक्षित विभागों को निर्देश दिया कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कराएं जाने हेतु पौधों की उपलब्धता, उठान तथा सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु रोपित गये पौधों की सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के व्यापक प्रबन्ध किये जाएं। डीएम ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि 08 जुलााई 2026 को एक ही दिन निर्धारित लक्ष्य 63 लाख 12 हज़ार 600 पौधों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। साथ ही पौधरोपण करने के उपरान्त तत्काल जिओ टैगिंग कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराये तथा उक्त वृक्षारोपण महा यज्ञ में मा० जन प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाय।

डीएम ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व एवं प्रयास से उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जन आन्दोलन का स्वरूप ले चुका हैं। इसलिए सभी अधिकारी आमजन व विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित कर पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पौधरोपण का फोटोग्राफ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित कराया जाय तथा सभी विभाग पौधरोपण का विवरण प्रभागीय वनाधिकारी को अवश्य उपलब्ध कराये।

डीएम ने सिचाई विभाग को निर्देश दिया कि सम्बन्धित सचिव, लेखपाल एवं ब्लाक के अवर अभियन्ता की टीम के साथ निरन्तर सर्वे कर सरयू व टेढ़ी नदियों के पुनरोद्धार के लिए कार्य योजना तैयार करें। बैठक के दौरान डीएम ने मरीमाता मन्दिर के निकट सरयू नदी की साफ-सफाई, नदी में नगर पालिका के गिरने वाले नालों पर ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट, नदियों में प्लास्टिक के बहाव को रोकने, जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा कटान प्रभावित क्षेत्रों में पौधरोपण विशेषकर बांस के पौधे रोपित कराएं जाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि नदियों को प्राकृतिक एवं मूल स्थिति में लाये जाने के लिए जन जागरूकता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यह कार्य जन सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता है। डीएम ने निर्देश दिया कि विशेष आमंत्री के रूप में अधिकाधिक बाहरी लोगों को भी इस समिति से जोड़ा जाय।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीएफओ बहराइच,डीएफओ कतर्नियाघाट, मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ संजय कुमार, सम्बन्धित एसडीएम, खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...