ब्लाक मुख्यालय तेजवापुर में सम्पन्न हुआ 344 जोड़ों का सामूहिक विवाह।

0

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 05 जुलाई।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के कुशल निर्देशन में विकास खण्ड मुख्यालय तेजवापुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारांे की 344 विवाह योग्य कन्याओं का विवाह उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड महसी से 178, तेजवापुर से 49, फखरपुर से 46 तथा शिवपुर की 71 कुल 344 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। इस प्रकार कुल 344 जोड़ों में से 315 हिन्दू जोड़ों का विवाह विद्धान ब्राहमणों द्वारा हिन्दू रीति-रिवाजों से विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया जबकि 29 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने ने अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के साथ फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया तथा पाण्डाल में मुख्य वेदी पर यजमान के रूप में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, निदेशक चीनी नानपारा अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राम निवास जायसवाल, जिला मंत्री शशिकांत त्रिपाठी, समाजसेवी दिवाकर पाण्डेय, अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, बीडीओ प्रतीक यादव वर वधु के अभिभावकों व इष्टमित्रों के साथ कन्या पूजन के साथ वैदिक रीति-रिवाज के साथ कन्यादान किया तथा वर वधू को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आर्शीवाद दिया। वैवाहिक कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन द्वारा जयमाल पण्डाल तथा निकाह घर में जाकर नव विवाहित दम्पत्तियों पर पुष्प वर्षा करते हुए आशीर्वाद प्रदान कर नव दम्पत्तियों को वैवाहिक सामग्री और मिष्ठान का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक महसी श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत प्रदेश की गरीब बेटियों की शादी धूमधाम के साथ सम्पन्न हो रही है। योजना की विशेषता यह है कि लाभार्थी परिवार की बेटियों का विवाह उनकी सामाजिक एवं धार्मिक मान्यता तथा रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया जाता है। श्री सिंह ने आमजन का आहवान किया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का भरपूर लाभ उठायें। कार्यक्रम के अन्त में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय ने नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर बधाई देते हुए आगन्तुको के प्रति आभार ज्ञापित किया। वैवाहिक कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन द्वारा नव विवाहित दम्पत्तियों पर पुष्प वर्षा करते हुए आशीर्वाद प्रदान कर नव दम्पत्तियों को वैवाहिक सामग्री और मिष्ठान का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...