डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

0

 ब्यूरो चीफ-  दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 04 जुलाई।

सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही रू0 01 करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाएं तथा रू0 50 लाख से अधिक लागत निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं एवं उनके प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। बैठक में कुल 286 कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी, जिसमें 42 अनारम्भ कार्य, 24 निर्माणाधीन कार्य, जो समय सीमा के बाहर है, 71 निर्माणाधीन कार्य जो समय सीमा के अन्दर हैं, 33 ऐसे निर्माण कार्य जो पूर्ण हैं किन्तु हस्तगत नही है, 116 ऐसे पूर्ण निर्माण कार्य जो हस्तगत हो गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रत्येक कार्यदायी संस्था अपने कार्यों की गहन समीक्षा कर ऑनगोईंग परियोजनाओं में यदि कोई बाधा आ रही है तो उसकी सूचना आज ही अवगत करा दी जाय। जिससे प्रशासकीय विभाग एवं शासन स्तर से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराया जा सके तथा समयसीमा से बाहर चल रहीं परियोजनाओं की पूर्णता की तिथि बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए सीएमआईएस पोर्टल पर भी अद्यतन किया जाय।

बैठक में समस्त कार्यदायी संस्था एवं प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि आपसी समन्वय स्थापित कर कराये जा रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता सहित पूर्ण कराते हुए जनोपयोगी बनाया जाय। बैठक में जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, उनके संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं से कारण पूछते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में आ रही तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधाओं का त्वरित समाधान कर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को विकास योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सीएमओ डॉ संजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...