संत कबीर नगर- धनघटा । करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत ।
– छत का दोगा लगाते समय हुआ हादसा ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार को छत का दोगा लगाते समय करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
छपरा मगरवी गांव निवासी 27 वर्षीय वीरू पुत्र राम शंकर राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को वह बगल के गांव दौलतपुर निवासी राकेश के छत का दोगा लगा रहा था। राकेश के निर्माणाधीन मकान के ऊपर से हाई वोल्टेज का तार गया हुआ है। रात में करीब 12:00 बजे दोगा लगाते समय वीरू का हाथ तार से टच कर गया और उसके शरीर में करंट का प्रवाह होने लगा। जिससे वह जल गया। उसके साथ काम कर रहे लोग हादसा को देखकर भाग निकले। वीरू के भाई अशोक का कहना है कि वीरू का शव राकेश के छत पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग गए और शव को लेकर घर चले आए। हादसा की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। हादसा के बाद वीरू की पत्नी पूनम का रो-रो कर बुरा हाल है। वीरू के पास केवल चार लड़कियां हैं। जो पिता के लिए विलख रही थी। सात भाइयों में से वीरू सबसे बड़ा था और मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से पूरे गांव के लोग गमगीन हैं। लोगों का कहना है कि वीरू के न रहने के बाद परिवार का खर्च चलना मुश्किल हो जाएगा।
