प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं अग्निशमन केंद्र सिरसी का किया स्थलीय निरीक्षण।

0

बस स्टेशन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने एवं निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने के दिए गए निर्देश।

 निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर, अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण।

संतकबीर नगर ।

मा0 राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में जनपद भ्रमण के दौरान नाथनगर विकासखंड अंतर्गत निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत निर्मित अग्निशमन केंद्र सिरसी का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर धनघटा विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

मा0 मंत्री जी द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं अग्निशमन केंद्र सिरसी के परिसर में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

मा0 मंत्री जी द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित समयावधि में बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।

निरीक्षण के क्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा विकासखंड हैंसर बाजार अंतर्गत नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र सिरसी का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त अग्निशमन केंद्र का निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा कराया गया है।

प्रभारी मंत्री जी द्वारा बसवारी गांव के बाबा बैजूनाथ का दर्शन कर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...