संत कबीर नगर में घायल अवस्था में मिला हिरन, हुई मौत।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
जनपद अंतर्गत शनिवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव में एक हिरण घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों के अनुसार आवारा कुत्तों के हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया था। खेत में पड़े घायल हिरण को देखकर ग्रामीण मौके पर जुट गए, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
हिरण की मौत की खबर फैलते ही गांव में चर्चा का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे वन्यजीवों और अन्य पशुओं को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक हिरण की मौत को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव की है।
