जिले की प्रभारी मंत्री ने सिरसी में बने अग्निशमन केंद्र को किया हैंडओवर ।
हैंसर बाजार, सन्तकबीर नगर ।
जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शनिवार को धनघटा तहसील के सिरसी में बने अग्निशमन केंद्र को विभाग को हैंडओवर कर दिया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक यंत्रो से लैस अग्निशमन केंद्र के संचालन से क्षेत्र को आपदाओं से राहत मिलेगी। इस दौरान एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे व अग्निशन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि नए केंद्र के संचालन से क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाने में मदद मिलेगी।
लोगो को जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा सबसे बड़ा कार्य है और इसे पूरी निष्ठा और तत्परता से निभाने वाले अग्निशमन कर्मी हमारे सच्चे नायक हैं।
इस अवसर पर विधायक धनघटा गणेश चन्द चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बदरी यादव, बब्बन शर्मा, जिला महामंत्री गणेश पांडेय, जिला मंत्री अशोक यादव उर्फ साधु यादव, ओमप्रकाश राय, नितेश राय, संजय बहादुर सिंह राठौर, राम आशीष मौर्य, घनश्याम सिंह, शिवेंद्र पाठक आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

