खेत बोये खेत का मालिक दबंगई दिखा कर फसल काटे कोई और

0

*खेत बोये खेत का मालिक दबंगई दिखा कर फसल काटे कोई और।* 

 

 *ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य* 

 

*संत कबीर नगर -* जनपद अंतर्गत तहसील धनघटा में एक पुरानी कहावत पूरी तरह से आज के समय में उजागर हो गया।

*खेत बोये कोई फसल काटे कोई और,,*

जी हा जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत

प्रार्थिनी किरन देवी पत्नी संतोष ग्राम व पोस्ट पौली, थाना धनघटा, ब्लॉक पौली, जनपद संतकबीर नगर का निवासी है।

पीड़िता का खेत ग्राम परसहर में 15 बिस्वा पक्के जमीन है। पीड़िता द्वारा एक फसल बोया गया था, लेकिन विपक्षियों द्वारा जबरन फसल कों दबंगई के बल पर काट लिया गया।

पीड़िता के खेत को विपक्षियो द्वारा जबरन 12 बर्षो से हमारे खेत को जोता बोया जा रहा है।

हमारे विपक्षीगण सुरेश, भोला, सर्वजीत, अवधेश पुत्रगण बाढू यह सभी चारों भाई हैं।

यह चारों लोग जबरन मेरे खेत जोतते बोते हैं मना करने पर गाली गलौज देते हैं तथा मना करने पर लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़ते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

जिससे मुझे व मेरे पति संतोष तथा बच्चों समेत हम लोगों पर हमेशा जान का खतरा बना रहता है।

इसके पहले जमीन पर जो मुकदमा चल रहा था उसमें डिग्री भी मेरे पक्ष में ही हुई है। पीड़िता अपने घर पर छप्पर डालकर गुजर बसर कर रही है।

विपक्षियों द्वारा घर में रहने नहीं दे रहे है, और ना ही खेती बाड़ी करने दे रहे है। इसकी शिकायत कई बार पौली थाना में किया जा चुका है पौली थाना इंचार्ज हमें बुलाकर फोटो खींचकर अपनी नौकरी बचाने की फॉर्मेलिटी करते हुए भेज देते हैं।

पीड़िता द्वारा शिकायत एस0डी0एम0 धनघटा जिलाधिकारी संत कबीर नगर को प्रार्थना पत्र के रूप में लेकर किया जा चुका है।

लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा होना आवश्यक है।

पौली थाना के अधिकारियों द्वारा कागज पर जबरदस्ती अंगूठा लगवा कर फर्जी रिपोर्ट लगाकर जबरदस्ती सुलहनामा कर लेते हैं कई बार जिलाधिकारी से किया जा सकता है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिपक्षीगण भू माफिया और दबंग किस्म के लोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...