पुलिस की सुस्ती से हारा पीड़ित, ई-रिक्शा चोरी के बाद न्याय के लिए एसपी दरबार में लगाई गुहार !
खलीलाबाद – (संत कबीर नगर)।
जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की कथित लापरवाही और टालमटोल वाले रवैये से थक-हारकर अब एक पीड़ित न्याय की आस में सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) के द्वार पहुंच गया है।
क्या है पूरा मामला ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पुरानी तहसील (निकट कल्पित हॉस्पिटल, गोरखपुर रोड) के रहने वाले पंकज कुमार भारती (पुत्र राजेंद्र प्रसाद) का रोजी-रोटी का एकमात्र साधन उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया है।
घटना की तिथि: –
17/18 मई की रात।
वाहन का नंबर: –
UP 58 AT 5870

पीड़ित पंकज कुमार भारती का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। जब ई-रिक्शा का कहीं पता नहीं चला, तो उन्होंने स्थानीय थाने (खलीलाबाद) के चक्कर काटे। थाने में नहीं हुई सुनवाई, थक-हारकर पहुंचे SP ऑफिस।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने स्थानीय थाने को घटना की लिखित सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, न तो पुलिस उनका ई-रिक्शा ढूंढ पाई और न ही इस संबंध में कोई मुकदमा (FIR) दर्ज किया गया।
थाने से न्याय न मिलता देख और थक-हारकर आज मुझे पुलिस अधीक्षक महोदय की शरण में आना पड़ा है — पीड़ित पंकज भारती !
मुकदमा दर्ज करने की मांग :
पीड़ित पंकज ने आज (22 मई 2026) पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि खलीलाबाद पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने और उनका ई-रिक्शा बरामद करने का कड़ा आदेश दिया जाए, ताकि उनकी आजीविका का साधन उन्हें वापस मिल सके।
cctv फुटेज –
पंकज कुमार – (पीड़ित)
अब देखना यह होगा कि इस मामले में कप्तान साहब के हस्तक्षेप के बाद खलीलाबाद बरदहिया पुलिस कितनी जल्दी हरकत में आती है और पीड़ित को न्याय दिला पाती है।
