महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 21 मई।
महाराजा सुहेलदेव जी के विजय उत्सव के अवसर पर विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 23 व 24 मई 2026 को आयोजित होने वाले विजय उत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, सीएमओ डॉ संजय कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दूबे, जिला विकास अधिकारी राजकुमार, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने मंच स्थल, स्टाल व वीआईपी गैलरी, पार्किंग, आवागमन के रास्ते तथा कार्यक्रम में लगने वाले विभिन्न स्टालों के लिए ब्लाकवार ले-आउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होनें विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देष दिया कि लो वोल्टेज होने की दषा में नया ट्रॉसफार्मर लगाया जाय। जिससे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके। उन्होनें सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, पेयजल, दवा, एम्बुलेन्स इत्यादि की सुगम व्यवस्था कराये जाने के भी निर्देश दिये। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को विजय उत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सौपे गये उत्तरदायित्वों का षासन की मंषानुरूप अनुपालन सुनिष्चित कराये जाने के निर्देष दिये गये।
