सभासदों के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि ने डीएम को दिया मांग पत्र।
मगहर – संतकबीर नगर।
मुख्यालय खलीलाबाद के नगर पंचायत मगहर चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी से मिला। उसके बाद उन्हें खेल मैदान के लिए भूमि,पंचवटी शिव मंदिर व पुलिस चौकी पर वाटर कूलर लगाने संबंधी मांग पत्र सौंपा है।
चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के वालीबाल, क्रिकेट, फुटबाल प्रतिभावान खिलाड़ी असुरक्षित स्थानों पर खेलता है।जो जिले में ही नहीं मण्डल और राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं।इन प्रतिभाओं के लिए नगर में कोई सुरक्षित स्थान नहीं होने से प्रतियोगिता की तैयारी में कठिनाई होती है।इसके लिए डीएम को पत्र देकर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रचण्ड गर्मी में बाहर से बस आदि साधनों से पुलिस चौकी तिराहे पर उतरते हैं।पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से राहगीर पानी के लिए भटकता है।इसके साथ सदगुरु कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली का दर्शन करने के लिए बाहर से लोग आते हैं। वहीं कबीर चौरा परिसर में स्थित पंचवटी शिव मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक, वैवाहिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है।गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर एक – एक वाटर कूलर लगाने संबंधी मांग पत्र डीएम को सौंपा गया है। प्रतिनिधि मंडल में सभासद अवधेश सिंह,मेंहदी हसन पप्पू, सुहेल अहमद,अहमद अली अंसारी,शहबाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
