रूह कंपा देने वाली वारदात – ढ़ाई साल के मासूम की आंखों के सामने मां का कत्ल, लोढ़ा से कूचकर की हत्या।
Oplus_131072
गोरखपुर/चौरीचौरा-
गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि वारदात के वक्त महिला का ढाई साल का मासूम बेटा वहीं मौजूद था। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका का मायका गगहा थाना क्षेत्र के आसपार गांव में है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के मिर्जवा सरदार गांव में शनिवार पूर्वांह्न 11 बजे महिला स्नेहलता (32) की लोढ़ा (सिल-बट्टा) से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह अकेले घर में मौजूद थीं, जबकि पति और दोनों बेटियां बाहर थे। परिजन गंभीर हालत में उन्हें एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
