भठ्ठा मजदूरों के आपसी विवाद में चार लहूलुहान ।
धनघटा थाना क्षेत्र के बड़गो स्थित ईंट भठ्ठे पर हुआ विवाद ।
हैंसर बाजार – सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के बड़गो स्थित एक ईंट भट्ठे पर रविवार देर रात दो मजदूरों के विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एक ही परिवार के सदस्य है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोचरी निवासी फूलचंद पुत्र राम सुभग व ग्राम सोनाड़ी निवासी राजेश पुत्र अगर्दी बड़गो स्थित एक भठ्ठे पर मजदूरी करते है। रविवार की रात लगभग ग्यारह बजे राजेश अपने बेटे के साथ एक ट्रैक्टर की बैटरी खोल रहा था। जिसका फूलचंद ने जब विरोध किया तो राजेश व उनके लड़के आग बबूला हो गए। बाप बेटे ने मिलकर फूलचंद को लाठी डंडों से मारा पीटा। सोमवार की सुबह जब पीड़ित फूलचंद का लड़का राजकुमार, राजेश व पत्नी मीना देवी उलाहना लेकर राजेश के घर गयी तो खार खाये राजेश के घर वालो ने उलाहना देने आए फूलचंद के परिजनों को लाठी डंडों से मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलो को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
