गैंगस्टर एक्ट के तहत ₹7.60 लाख की अवैध संपत्ति (कार) को पुलिस ने किया जब्त।
संतकबीर नगर-
जनपद संतकबीर नगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है ।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 436/2025 धारा 2(b)(1)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया है ।
अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध धन अर्जित कर एक वाहन क्रय किया गया था । प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा थाना को0 खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 436/2025 धारा 2(b)(1),3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधिनियम की विवेचना सम्पादित की गयी, दौरान विवेचना अभियोग मे नामित अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर द्वारा अपराध कर अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति से 01 अदद कार swift zxi रजि0 नं0 UP51BU8056 कीमती 7,60,000 (सात लाख साठ हजार रूपया) क्रय किया जाना पाये जाने पर उक्त सम्पत्ति की धारा 14(1) गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार अवैध सम्पत्ति जब्त किये जाने हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी संतकबीर नगर को प्रेषित किया गया था । जिसके उपरान्त दिनाकं 06.05.2026 को जब्तीकरण हेतु पारित आदेश के अनुपालन मे आज दिनाकं 10.05.2026 को उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ,तहसीलदार खलीलाबाद ,नायब तहसीलदार खलीलाबाद तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर की उपस्थिति मे अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर द्वारा अपराध कर अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति से एक अदद कार swift zxi रजि0 नं0 UP51BU8056 किमती 7,60,000 (सात लाख साठ हजार रूपया) के नियमानुसार मुनादी कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।
• जब्त संपत्ति – एक अदद कार (Swift ZXI)
• रजि0नं0: UP 51 BU 8056
• अनुमानित कीमत: ₹7,60,000/- (सात लाख साठ हजार रुपये)!
जनपद में संगठित अपराध और अवैध कमाई करने वाले अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
