महारैली में सुभासपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, 2027 चुनाव का किया आगाज।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 10 मई 2026 को सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली का हुआ भव्य आयोजन। ,
आपको बताते चले कि संत कबीर नगर जिले के जूनियर हाई स्कूल के मैदान में सुहेलदेव भारती समाज पार्टी ने सामाजिक समरसता महारैली के जरिए जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया इस महारैली में उम्मीद से काफी भीड़ देखने को मिला पुरुष बुजुर्ग तथा महिलाएं अत्यधिक सख्या में मौजूद रहे पूरा पंडाल जनता से पूरा भरा था।
अन्य पार्टी की तरफ यह भीड़ पैसा देकर या बसों में भरकर या स्कूलो के स्कूली बच्चों को बुलाकर भीड़ नहीं बैठाई गई थी। यह भीड़ अपने प्रिय नेता ओम प्रकाश राजभर को देखने तथा उनकी बातों को सुनने के लिए भीड़ थी।

रैली में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर व्यस्तता के कारण वर्चुअल मीट से जुड़ कर इस महा रैली में उपस्थित आम जनमानस को संबोधित किए।
जबकि राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए अरविंद राजभर ने सपा को पीडीए के जरिए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक वर्ग को भ्रमित करने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि दलित समाज शोषितों अल्प संख्यकों कि जब आवाज उठाने की बारी आती है तो अखिलेश यादव पीछे हट जाते हैं उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब सुभा सपा साथ थी तो सपा ने 123 सीटे जीती थी। लेकिन अब पार्टी उन्हें पुराने दौर की कमजोर स्थिति में पहुंचा देगी।
रैली में शिक्षा शराबबंदी जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए दावा किया गया आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन 2017 से भी बड़ी जीत हासिल कर पूर्वांचल में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
यह हमारी 10वीं रैली थी हमने शुरुआत किया सामाजिक समरसता को लेकर समरसता वही समझता है उसी समरसता को खंडित करने का काम हमारे माननीय अखिलेश यादव जी पीडीए नाम लेकर करते हैं

माननीय अखिलेश जी बार-बार यह बोलते हैं कि हम पीडीए के साथी हैं और पीडीए को लेकर आगे बढ़ेंगे लेकिन जब पीडीए के पक्ष में खड़े होने की आवश्यकता होती है पीडीए को न्याय दिलाने की बारी आती है और जब पीडीए के लिए सदन की पटल पर बात करने की बात आती है तब अखिलेश यादव जी जनता को धोखा देने का कार्य करते हैं ।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत से प्रचंड सरकार बनेगी लेकिन मैं खुद दावे के साथ कहना चाहता हूं अखिलेश यादव खुद तो सरकार बना नहीं सकते हैं वह पीडीए की नाव जरूर डूबोने का काम करते हैं
अखिलेश यादव जी बिहार गए वहां की नाव डूब गई, गुजरात गए वहां की नाव डूबी,मध्य प्रदेश गए उत्तराखंड गए वहां भी नव डुबोकर आए हैं अभी हाल की ही घटना है अखिलेश यादव जी बंगाल गए और वहां भी नाव डुबोकर आए जब ममता बनर्जी को अखिलेश की जरूरत थी तो वह अपने ऐ0सी0 में बैठकर ट्विटर ट्विटर बीसी बीसी खेल रहे थे और जब ममता बनर्जी की सरकार चारों खाना चित हो गई तो वहां जाकर उनको सांत्वना दे रहे थे कि हम आपके पार्टी के साथ हैं यह जो दोहरा चरित्र है।
उसी का खुलासा माननीय अखिलेश यादव के सरकार के द्वारा फर्जी पीडीए बात करके आम जन मानस के आंख में धूल रोकने का काम माननीय अखिलेश यादव कर रहे हैं जिस की दुहाई देने का काम करते हैं उसी संविधान को खंडित करने का काम करते है उसी संविधान को अस्वीकारता का काम माननीय अखिलेश यादव जी करते है अभी आपने देखा 2024 के चुनाव में जिस प्रकार से प्रत्येक चुनाव में और प्रत्येक मंच गला फाड़ फाड़ कर चिल्ला रहे थे कि संविधान खतरे में आरक्षण खतरे में है अभी बंगाल में जब पूर्ण बहुमत की सरकार एनडीए की सरकार बनी तो संविधान कहां चला गया था फिर आपने क्यों नहीं स्टेटमेंट दिया।
जब ममता बनर्जी ने कहा कि हम इस्तीफा नहीं देंगे उसे समय जब संविधान का उल्लंघन हो रहा था तो माननीय अखिलेश यादव कहां चले गए थे
आज का यह कार्यक्रम कोई नया नहीं है उत्तर प्रदेश में 83 रैली होना है जो कहते हैं समाजवादी पार्टी के लोग कहते हैं ओम प्रकाश राजभर मतलब छोटा व्यक्ति। ऐसा छोटा व्यक्ति आने वाले समय में हालत खराब करके रख देगा।
और बताया जब आपके साथ थे तो 123 सीट से जितवाए थे जिस सीट पर 2012 और 17 में थे उसी सीट पर लाकर भारतीय सुहेलदेव पार्टी खड़ा करके तब मानेगी 2017 में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन में रहे तो325 सीट जीतने का कार्य किया इस बार उससे भी ज्यादा सीट जीतने का कार्य करेंगे और पूर्व बहुमत से सरकार बनाने का कार्य करेगे !
