संतकबीर नगर- धनघटा। शिक्षक को रॉड व डंडों से पीटकर किया लहूलुहान ।

0

धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग में हुई घटना ।

हैंसर बाजार – सन्तकबीर नगर ।

धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोरांग में सोमवार की शाम दबंगो ने एक शिक्षक को रॉड व डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल शिक्षक को इलाज के लिए सीएचसी हैंसर लाया गया। उक्त घटना से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने दो ज्ञात व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के सराय थान्तर्गत ग्राम हमजापुर निवासी सुरेंद्र प्रताप पुत्र हुबराज खण्ड शिक्षा हैंसर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बभनौली में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत है। सोमवार को विद्यालय में ड्यूटी करने के उपरांत व डिहवा बाजार स्थित अपने किराए के मकान के सामने बैठे थे। उसी समय डिहवा गांव निवासी राधेश्याम बेलदार पुत्र जोखन व मटेलू पुत्र श्रीराम अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ बाइक से पहुंचे। वहां पहले से बैठे शिक्षक सुरेंद्र को लोहे के रॉड व डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। जब तक लोग बीच बचाव करने पहुंचे तब तक हमलावरों ने शिक्षक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगो ने घायल शिक्षक को सीएचसी हैंसर पहुंचाया। शिक्षक के साथ हुई घटना से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों ने कहा कि दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाय। प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...