जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार, प्रभावी निस्तारण के आदेश ।

0

संतकबीर नगर- 

आज दिनांक 11.05.2026 को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय संतकबीर नगर में जनपद में जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण और पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज विभिन्न थानों और चौकियों के प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा/वार्ता की गई ।

सभी थाना व चौकियों के प्रभारियों से हुई पूछताछ: समीक्षा के दौरान पाया गया कि थाना कोतवाली के अंतर्गत चौकी कांटे, मगहर, कलेक्ट्रेक्ट, तामेश्वर नाथ, तितौवा, नवीन मंडी, व बरदहिया के सभी चौकी प्रभारी तथा थाना दुधारा के हल्का प्रभारी, चौकी बाघनगर व पचपोखरी प्रभारी और थाना धनघटा के हल्का 03 व 04 व चौकी पौली, लोहरैया एवं बसवारी प्रभारियों द्वारा जनसुनवाई में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है ।

अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई प्रभावी ढंग से न किए जाने के कारण संबंधित क्षेत्रों से ऑनलाइन IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है । इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए महोदय द्वारा सभी संबंधित प्रभारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो । प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए । जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें ।

महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि भविष्य में जनसुनवाई के प्रति उदासीनता पाई गई, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...