अधिवक्ताओं का 21 मई तक कार्य बहिष्कार बढ़ाने का निर्णय ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहासील बार एसोसिएशन धनघटा के अधिवक्ताओं की एक बैठक मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार को आगामी 21 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उपनिबन्धन कार्यालय के विवाद को लेकर धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। अधिवक्ता तहसील परिसर में बनाये गए भवन या पुरानी तहसील बाग में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर भवन का नए सिरे से निर्माण करने की मांग कर रहे है। मांगो को लेकर जारी अधिवक्ताओं के
कार्य बहिष्कार को देखते हुए वादकारी परेशान है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार है।
इस अवसर पर महामंत्री मिठाई लाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, मंत्री आशुतोष मिश्र, रविशंकर पाण्डेय, श्रवण सिंह चौहान, गंगाराम प्रजापति, पवन कुमार त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, भीम राय, संजय सिंह, सुनील पाण्डेय, प्रभुनाथ यादव, चन्दन, राम सुरेश आदि लोग मौजूद थे।
