तीन राज्यों में फतह के बाद भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े, मिठाईया बाँटी ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया रेलवे स्टेशन चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विजय हासिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। पश्चिम बंगाल में प्रथम बार सरकार बनाने और असम तथा पांडिचेरी में दुबारा बहुमत हासिल करने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस खुशी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर खुशी का इजहार कर एक दूसरे के मुंह को मीठा कराया। इस अवसर पर पूर्व चेयर मैन राजेश निगम, सरोज कुमार सिंह, डॉ राजू निगम, चेयरमैन प्रतिनिधि अजितंजय भारतीय, कृष्ण कुमार अग्रहरि, कमलेश आर्य,अरविंद गुप्ता,संजय गोयल,राजीव रतन ,श्रवण मित्तल सहित मौजूद रहे।
