यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित ।

0

रिपोर्ट –  दिलशाद अहमद

बहराइच।

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त कराने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, ज्वाईण्ट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर आलोक प्रसाद, डीआईओएस सर्वदानन्द के साथ विभिन्न विद्यालयों के 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. प्रयागराज की हाईस्कूल परीक्षा-2026 में बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इ.का. की सजल श्रीवास्तव को प्रथम, पं. त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला इ.का. मटेरा कला की अनामिका वर्मा व अब्दुल कादिर इ.का. अलियाबुल-बुल की जरीना अनवार को द्वितीय, राम प्रकाश इ.का. सुहेलवा के सूर्याश शुक्ला व मॉ पार्वती देवी इ.का. बरदहा के सुधीर कुमार यादव को तृतीय, आर.डी. बाजपेयी इ.का. महसी की श्रेया बाजपेयी को चतुर्थ, सरस्वती विद्या मन्दिर इ.का. माधवपुरी के विनायक शुक्ला व महिला इ.का. गोकुलपुर की रिद्धिमा सिंह को पंचम, मौलवी अयाज अहमद इ.का. भौखारामाफी के सदफ खान को छठा, चौधरी सियाराम इ.का. फखरपुर के आकाश पाल, राम प्रकाश इ.का. सुहेलवा की आस्था मौर्या व कल्लूराम बाके बिहारी उ.मा. वि. बदरखा के किशन शुक्ला को सातंवा, सर्वाेदय इ.का. मिहींपुरवा की शिवानी, सिटी मा. इ.का. बहराइच की के अमित कुमार मौर्या, के.बी. इ.का. पयागपुर की साइका, मॉ पार्वती देवी इ.का. बरदहा के शिवम वर्मा व राजकीय हाईस्कूल सेमरौना के अनुराग द्विवेदी को आठंवा, सिटी मा. इ.का. बहराइच के आशुतोष मिश्रा, सरस्वती विद्या मन्दिर इ.का. माधवपुरी के प्रथम यज्ञसैनी, विजय उ.मा.वि. कन्छर की अनामिका व माधवराज चौरसिया उ.मा.वि. बड़ागांव के अखिलेन्द्र प्रताप चौरसिया को नवां तथा आचार्य रमेश चन्द्र गर्ल्स इ.का. रूपईडीहा की मिष्ठी अग्रवाल को दसवां स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र, मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. प्रयागराज की इण्टर मीडिएट परीक्षा-2026 में सरदार पटेल इ.का. कैसरगंज के हरीकेष शर्मा को प्रथम, सरस्वती विद्या मन्दिर इ.का. माधवपुरी के आदेश श्रीवास्तव व किसान इ.का. कालेज लहडौरा के अरमान अली को द्वितीय, रामबिहारी शुक्ल इ.का. बनकटा के विकास यादव को तृतीय, चौधरी सियाराम इ.का. फखरपुर के सुमित श्रीवास्तव व आर.पी.एस. मार्डन पब्लिक इ.का. जरवलरोड के रतन को चतुर्थ, महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इ.का. कैलाश नगर के धनीराम यादव व सम्राट अशोक महान के.पी. इ.का. पुरैना बाजार की सिद्धी शुक्ला को पंचम, बलभद्र सिंह इ.का. एैरिया की इरम सिद्दीकी व महिमा महिला इ.का. गोकुलपुर की आनिया शाह को छंठा, सरस्वती विद्या मन्दिर इ.का. माधवपुरी की प्राची को सांतवा, ठा. भगवती सिंह इ.का. जरवलरोड के अमन वर्मा को आठंवा, श्रीरामजानकी डॉ राम मनोहर लोहिया इ.का. गड़वा नौतला के पीयूष श्रीवास्तव को नवां तथा रामलली ई.का. सिसई हैदर की आराध्या श्रीवास्तव को दसवां स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र, मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीएम व सीडीओ व ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्तागण ने कहा कि आज के कम्पटीशन युग में अपने को कड़ी मेहनत के लिए तैयार करें। सभी छात्र-छात्राओं को सीख दी गयी कि हमेशा सकारात्मक सोच के साथ अपने लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी शिद्दत के साथ जुट जायें। वक्तागण ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हमेशा कोशिश करने वालों की ही जीत होती है। समारोह के दौरान मेधावी छात्र छात्रों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किये गये।

 

डीआईओएस ने बताया कि उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 अन्तर्गत हाईस्कूल में पंजीकृत 38107 विद्यार्थियों के सापेक्ष 35293 परीक्षा में शामिल हुए जिसमें सफल विद्यार्थियों की संख्या 31251 तथा इण्टरमीडिएट में पंजीकृत 29001 विद्यार्थियों के सापेक्ष 27109 परीक्षा में शामिल हुए जिसमें सफल विद्यार्थियों की संख्या 22240 है। हाईस्कूल परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का प्रतिशत 88.55 तथा इण्टरमीडिएट में सफल विद्यार्थियों का प्रतिशत 82.04 रहा है। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...