युवा राष्ट्र की ऊर्जा नशे से रहे दूर – प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांण्डेय ।
नशा मुक्ति का अभियान चलाया ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच।
रिसिया कस्बा पुलिस चौकी के द्वारा मछली मंडी तिराहे पर नशा मुक्ति अभियान चलाकर आम जन मानस को प्रेरित कर जागरूक किया।
कस्बे की पुलिस के द्वारा यह अभियान नजदीक के शराब की दुकानों के निकट किया गया,जिसकी अगुवाई प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय व कस्बा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव कर रहे थे, सभी आम जन को एकत्रित कर एक मीटिंग आयोजित कर नशा से मुक्त रहने की अपील की।
