जल निगम की लापरवाही से स्कूली बस गड्ढे में फंसी।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया नगर के श्री सीता राम मंदिर के निकट सड़क पर बरसात से बने गड्ढे में स्कूली बस फंस गई, किसी तरह लोगों ने स्कूली बस को गड्ढे से बाहर निकाला
जल निगम की लापरवाही कहे या फिर नगर पंचायत की अनदेखी ने नगर का बंटाधार कर दिया है।चेयर मैन और सभासदों के आपसी खींचतान से नगर के विकास के लिए बने योजनाओं का बेड़ा गार्क कर दिया है ।
नगर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हर घर के लिए करने के चक्कर में जल निगम ने नगर की सड़कों को खोद कर ताल बना दिया, जो अब दुश्वारियां बन गई है , सोमवार को हुई बारिश से हुए गड्ढे में स्कूली बस फंस गई,बच्चों की जान की शामत आ गई थी, समय रहते मुहल्ले वालों ने बस को किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला,तब बच्चों को राहत मिली है।
