युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
संतकबीर नगर-
जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 3371/2026 धारा 64(1),115(2), 351(3) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के मामले में वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र गुलई निवासी मलोरना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 03.05.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आपको बताते चले कि दिनांक 02.05.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी के साथ उक्त अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
हे0 का0 अली हसन, हो0 गा0 उमाशंकर गुप्ता ।
