ई रिक्शा चालक से झपटमारी करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
एक एन्ड्रायड मोबाईल सैंमसंग, 1600 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साईकिल बरामद।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 123/2026 धारा 304(2), 126(2), 317(2) बीएनएस थाना बेलहरकला सम्बन्धित 4 अभियुक्त नाम पता 1. अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर 2. सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहर कला जनपद संतकबीर नगर 3. अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर 4. राजकपूर निषाद पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर को 1 एन्ड्रायड मोबाईल सैंमसंग, 1600 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साईकिल के साथ बेलहर कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से आज दिनाँक 3 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनाँक 2 मई 2026 को अशोक पाठक पुत्र हरिहर पाठक निवासी दासडीह थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर द्वारा थाना बेलहरकला पर तहरीर दिया गया कि जब वह अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहा था तभी दरही पुल के पास अपाची मोटर साईकिल से अभियुक्त गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव व राजकपूर द्वारा आकर वादी के ई-रिक्शा के सामने अपनी बाईक लगा दी गयी और वादी को मारने पीटने लगे तथा वादी का मोबाईल व जेब में रखा पैसा लेकर भाग गये । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 309(6), 126(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 309(6) बीएनएस का अपराध होना न पाकर जुर्म धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पाया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर ।
2. सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहर कला जनपद संतकबीर नगर ।
3. अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर ।
4. राजकपूर निषाद पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर ।
बरामदगी का विवरणः-
एक मोबाईल फोन , 1600रु0 नगद बरामद , घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
उ0 नि0 रविन्द्र नाथ शर्मा, उ0 नि0 रामनयन आर्य, हे0 का0 विजय सिंह , का0 रोहित कुमार, का0 संतोष चौहान , का0 विपिन प्रकाश व का0 मिथिलेश वर्मा ।
सुशील कुमार सिंह – (ASP – संत कबीर नगर)
