जनगणना-2027 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रथम चक्र का प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ ।

0

जनगणना-2027 को सहज एवं सुगम बनाने हेतु किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार ।

अनुपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिये गये कड़े निर्देश ।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों/नियुक्त प्रगणकों/ सुपरवाइजरों को 3 वर्ष कारावास की सजा व 1000 रू0 तक का होगा जुर्माना।

संतकबीर नगर ।

अपर जिलाधिकारी(वि/रा)/जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश ने बताया है कि वर्तमान समय में जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रथम चक्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (भ्स्व्) हेतु प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। जनगणना-2027 का कार्य जनहित में सहज एवं सुगम बनाने हेतु नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद के तहसील मुख्यालायों पर तृतीय बेंच के प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण बैच में अनुपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के सम्बन्ध में कार्यालय पत्र द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये गये है कि वे अपने अधीनस्थ नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाइज़रों को अपने स्तर से निर्देशित करें कि वे तृतीय एवं चतुर्थ बैच में आयोजित प्रशिक्षण में अपने-अपने बैच में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में कर्मचारियों/नियुक्त प्रगणकों/ सुपरवाइजरों द्वारा अधिनियम 1948 की धारा-11 का उल्लघन मानते हुए तीन वर्ष कारावास की सजा व 1000-00 रू0 तक का जुर्माना का प्रावधान के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...