बहराइच- सुमित श्रीवास्तव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में गाड़ा झंडा, 90% अंक पाकर बढ़ाया मान।
रिपोर्ट -दिलशाद अहमद
बहराइच।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में स्थानीय मेधावियों का बोलबाला रहा। इसी क्रम में चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज, फखरपुर के छात्र सुमित श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।राजेश्वरी देवी एवं प्रदीप श्रीवास्तव के पुत्र सुमित ने विज्ञान वर्ग (B-Science) से परीक्षा दी थी। सुमित की इस उपलब्धि पर उनके घर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विषयवार अंक और विशेष योग्यता-
सुमित ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके अंकों के विवरण जीव विज्ञान में 98,भौतिक विज्ञान में 94,रसायन विज्ञान में 92,सामान्य हिंदी में 91 व अंग्रेजी 75 अंक अर्जित किए है।सुमित को कुल 500 में से 450 अंक प्राप्त हुए हैं और उन्हें ‘फर्स्ट ऑनर्स’ डिवीजन के साथ उत्तीर्ण घोषित किया गया है। सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के अटूट सहयोग को दिया है। भविष्य में सुमित उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करना चाहते हैं।
उनकी इस कामयाबी पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

