बहराइच में ईंधन संकट पर वकीलों का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन”।
Oplus_131072
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच यूपी ।
उत्तर प्रदेश के बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डीजल और पेट्रोल की समस्या को लेकर अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है।
बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में आज बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया।
वकीलों ने ईंधन की किल्लत को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई और एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि ईंधन की कमी के कारण उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है।
फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि समस्या का समाधान कब तक होता है।
“ईंधन संकट पर बढ़ा विरोध, जरूरी सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की मांग”!
(अध्यक्ष बार एसोसिएशन बहराइच)
