माटीकला योजना के तहत टूलकिट वितरण हेतु आवेदन आमंत्रित, आवेदन की अन्तिम तिथि 15 मई ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 23 अप्रैल।
उ.प्र. माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘मॉटीकला टूल किट्स वितरण रोजगार योजनान्तर्गत’’ वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 35 निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 18 से 55 आयु वर्ग के माटीकला के परम्परागत कारीगर, परिवार के शिक्षित बेरोजगार, माटीकला की किसी विधा के प्रशिक्षित अभ्यर्थी, स्वतः रोजगार में रूचि रखने वाले परम्परागत कारीगर परिवार की महिला अर्ह होंगे। अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर शासकीय व्यवस्था के अनुरूप आरक्षित वर्ग का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए लाभार्थियों के चयन में उनकी आर्थिक स्थिति, माटीकला का अनुभव, तकनीकि ज्ञान एवं विपणन योग्यता को भी देखा जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार वेबसाइट- यूपीमाटीकलाबोर्ड डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से आललाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन 15 मई 2026 तक कर सकते हैं। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9580503159 पर सम्पर्क किया जा सकता है। परम्परागत कार्य करने वाले कुम्हार परिवार को चयन में वरीयता प्रदान की जायेगी।

