प्रवेश द्वार पर लगी नगर पंचायत की होर्डिंग गिरने से बाइक सवार हुआ घायल।
मगहर- संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर द्वारा पुलिस चौकी के निकट प्रवेश द्वार पर एक होर्डिंग लगाया गया था।जो सोमवार को तेज हवा के साथ होर्डिंग बाइक सवार के ऊपर गिर गया जिससे बाइक पर युवक चोटहिल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय डाक्टर के पास भेज दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंगला ताल निवासी बबलू किसी काम से मगहर आया था। उसके बाद वापस घर जा रहा था।अभी वह पुलिस चौकी के निकट प्रवेश द्वार के पास पहुंचा ही था तभी तेज पछुआ हवा के कारण गेट पर लगा स्वागत होर्डिंग अचानक उसकी बाइक पर गिर गई। जिससे वह अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर कर चोटहिल हो गया।बाइक सवार को होर्डिंग की चपेट में आ गिरता देख मौजूद लोगों ने उसे उठाया और इलाज के लिए स्थानीय डाक्टर के पास भेज दिया।इस घटना के संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि होर्डिंग के गिरने की सूचना पर उसे तत्काल कर्मचारियों से हटवा दिया गया है।

