नारी शक्ति वंदना अधिनियम 2023 गायत्री विद्यापीठ पी.जी. कॉलेज मे हुआ आयोजन।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया नारी शक्ति वंदना अधिनियम 2023 के अंतर्गत कार्यक्रम का गायत्री विद्यापीठ पी .जी कॉलेज मे हुआ आयोजन आज दिनांक 16.4.2026 को गायत्री विद्यापीठ पी. जी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम बैनर हस्ताक्षर अभियान छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उसके उपरान्त प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने पद यात्रा निकाली इसके बाद छात्राओं ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो दिव्य दर्शन तिवारी, डॉ सुभाष चन्द्र, डॉ डी. आर. यादव, डॉ मिथलेश चौधरी, डॉ पवन कुमार वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम इकाई के कार्यक्रमाधिकारी डॉ मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, द्वितीय इकाई के कार्यक्रमाधिकारी डॉ आशुतोष त्रिपाठी, डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव, डेविड कुमार पाण्डेय, उमेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नंदन श्रीवास्तव, रीकिश्वर प्रसाद तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

