रिजर्व पुलिस लाइन्स में निर्माणाधीन जिम व गेस्ट हाउस का SP ने किया निरीक्षण।
संतकबीर नगर-
आज दिनाँक 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक जिम एवं गेस्ट हाउस के निरीक्षण किया गया । इस दौरान निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए, गुणवत्ता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए, ताकि पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके ।

जिम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध होने वाले उपकरणों और फिटनेस सुविधाओं की समीक्षा की गयी, ताकि पुलिस बल के स्वास्थ्य और शारीरिक दक्षता को बेहतर बनाया जा सके ।
गेस्ट हाउस के निरीक्षण के समय उन्होंने भविष्य के रख-रखाव, वेंटिलेशन और परिसर की स्वच्छता के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये गये ।
