संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के समर्थकों द्वारा खलीलाबाद बाईपास पर की गई नि:शुल्क पानी पीने की व्यवस्था ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 14 अप्रैल को विश्व भर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 153वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लाह व धूमधाम से मनाई जा रही है, इसी क्रम में जनपद संतकबीर नगर के मुख्यालय खलीलाबाद स्थित बाईपास पर शहर में निकाली गई रैली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर जगह कड़ी व्यवस्था की गई तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के समर्थकों द्वारा बाईपास पर पंडाल लगाकर नि: शुल्क पानी पीने की व्यवस्था भी किया गया है, जिससे रैली में शामिल दूर दराज से आए बाबा साहब के समर्थकों को सुविधा मिल सके।
