DM की अध्यक्षता में समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के सुचारू संचालन के दृष्टिगत प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों की हुई बैठक ।
संतकबीर नगर –
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के विद्यालयों के सुचारू संचालन के दृष्टिगत समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्यों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूली वाहन से सम्बन्धित जानकारी प्रदान किया गया तथा समस्त प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया कि अपने-अपने विद्यालयों को स्कूली वाहन निगरानी पोर्टल upisvmp.com पर विद्यालय को ऑन बोर्ड किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 15 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से करा दिया जाए तथा वाहन सम्बन्धी डाटा अपलोड करा दिया जाए। यदि किसी विद्यालय के पास स्कूल वाहन उपलब्ध नही है वह भी निगरानी पोर्टल पर पर विद्यालय को आनबोर्ड करते हुए स्कूली वाहन उपलब्ध न होने का शपथ-पत्र अपलोड करते हेतु निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण कराये।

तत्पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों में उत्तर प्रदेश स्व वित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन), अधिनियम 2018 के अन्तर्गत निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही शुल्क एवं अन्य कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओ का नामांकन कराया जाय। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं में बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रकाशको द्वारा प्रकाशित NCERT पाठ्य पुस्तकों से पठन-पाठन कराये जाने का निर्देश प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में एजेण्डा बिन्दुओं की बिन्दुवार समस्त प्रबन्धक / प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया परिवहन विभाग द्वारा विकसित स्कूली वाहन पोर्टल पर डाटा निर्धारित तिथि तक अपलोड कराये। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन), अधिनियम 2018 के अन्तर्गत निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही शुल्क एवं अन्य कार्यवाही सुनिश्चित करे। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओ का नामांकन कराया जाय कोई भी छात्र-छात्रा ड्रापआउट न होने पाये। कतिपय प्रधानाचार्यों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रकाशको द्वारा प्रकाशित एन०सी०ई०आर०टी पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता का स्थानीय दुकानों पर अभाव है जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि बोर्ड से पत्राचार कर बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित एन०सी०ई०आर०टी पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित प्रबन्धक / प्रधानाचार्यों से अपील किया गया कि अपने आस-पास बिना मान्यता प्राप्त किये संचालित विद्यालयों के सम्बन्ध में सूचना मुझे प्राप्त करायी जाए सूचना प्राप्त कराने वालो का नाम गोपनीय रखा जायेगा। तथा बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए विद्यालयों को पूर्ण रूप से बन्द कराये जाने का आश्वासन प्रदान किया गया।

बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त प्रधानाचार्यों से स्कूली वाहन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गयी तथा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालयों को स्कूली वाहन निगरानी पोर्टल upisvmp.com पर निर्धारित तिथि तक अनिवार्य से कार्यवाही पूर्ण कराये।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह, सहित जनपद में संचालित समस्त शिक्षा बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
