विकास खंड सेमरियावां के करही- करमा खान गांव के सिवान में लगी भीषण आग।
Oplus_131072
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को जनपद अंतर्गत विकासखंड सेमरियावा के करही- करमा खान गांव के सिवान में गेहूं की तैयार फसल में भीषण आग लग गई।
आज इतना तेज था कि देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसमान में धुएं का गुबार छा गया और आस-पास के गांवों में हड़कंप मच गया।
आग की शुरुआत एक खेत से हुई, लेकिन पछुआ हवाओं की तेज रफ्तार के कारण चिंगारियां एक खेत से दूसरे खेत में बिजली की गति से फैलने लगीं. फसल पूरी तरह सूखकर तैयार थी। जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में कई एकड़ रकबे को अपनी चपेट में ले लिया.आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर से लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।
किसानों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टरों से जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया और पंपसेट चलाकर पानी की बौछारें कीं
ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचती, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी जीविका का एकमात्र सहारा ये फसल ही थी।
किसानों ने जिला प्रशासन और तहसील मुख्यालय से मांग की है कि तत्काल राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ित परिवारों को उचित सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें.
आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
शॉर्ट सर्किट या किसी लापरवाही को इसकी वजह माना जा रहा है।
मामले में एसडीएम ने बताया कि आज की घटना का आकलन किया जा रहा है. सर्वे के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
