चंद्रग्रहण के कारण 4 मार्च को मनाया जाएगा होली का मुख्य पर्व – दाऊ जी।
चंद्रग्रहण के कारण 4 मार्च को मनाया जाएगा होली का मुख्य पर्व – दाऊ जी।
बहराइच होली समिति कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटी।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
होलिकोत्सव पर्व के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरणों में है।जिला प्रशासन व बहराइच होली समिति (रजि.) के समन्वय से होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है।होलिकोत्सव महोत्सव के लिए बहराइच होली समिति के पदाधिकारियों,सदस्यों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक समिति के अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी दाऊ जी के चौक बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर समपन्न हुई।बैठक में होली पर्व की तैयारियों के लिए व्यूह रचना बनाई गई।होलिकोत्सव रविवार 01 मार्च से 05 मार्च तक मनाया जाएगा।अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी दाऊ जी ने बताया कि सोमवार दो मार्च को होलिका दहन मुहूर्त के अनुसार सम्पन्न होगा।मंगलवार 03 मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण होली का मुख्य पर्व 04 मार्च दिन बुधवार को मनाया जाएगा।होली पर्व के दिन सायंकाल 05 बजे से होली मिलन व रंगारंग कार्यक्रम एवं उपाधि वितरण घंटाघर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।वही दिनांक 05 मार्च को प्रातः 11 बजे से होली मिलन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम त्रिमुहानी घाट स्थित हनुमान मंदिर तथा रात्रि को 8.30 बजे से घंटाघर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।बैठक में महामंत्री सुमित खन्ना,आनंद सभासद,लाल शर्मा,राघवेंद्र प्रताप सिंह,मनीष रस्तोगी,मनोज मिर्ची,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,हेमा निगम,अनुराग रस्तोगी, कन्हैया सोनी,नितिन रूपानी,अनुज पांडेय,कल्याण सिंह,चौधरी पूरन सिंह,सुधाकर मिश्रा,राजेश रस्तोगी,देवेन्द्र मिश्रा,सत्येंद्र रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
