संत कबीर नगर- मौनी अमावस्या के दृष्टिगत DM व SP  द्वारा किया गया बिड़हर घाट का निरीक्षण।

0

Oplus_16908288

मौनी अमावस्या के दृष्टिगत DM व SP  द्वारा किया गया बिड़हर घाट का निरीक्षण।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य 

संत कबीर नगर-

आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा बिडहर घाट का संयुक्तरूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावी प्रबंधन करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान गोताखोरों की तैनाती, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे श्रद्धालु निर्भीक होकर पर्व का लाभ उठा सकें।निरीक्षण के समय संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...