संत कबीर नगर – खलीलाबाद बाईपास पर हुए गोली काण्ड में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
Oplus_16908288
संत कबीर नगर – खलीलाबाद बाईपास पर हुए गोली काण्ड में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
संत कबीर नगर –
संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद शहर कोतवाली के मेंहदावल बाईपास पर सोमवार रात्रि में बाइक सवार हमलावरों ने संतोष त्रिपाठी को गोली मारी थी, हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर फिर लखनऊ रेफर कर दिया था।
आज दिनांक 3 दिसंबर को गम्भीर रूप से घायल संतोष त्रिपाठी का इलाज के दौरान लखनऊ के KGMU अस्पताल में मौत हो गई।
पूरे मामले पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने अभी तक 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
वहीं संतोष त्रिपाठी की मौत के बाद इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है…!
