संत कबीर नगर – वीजा के नाम पर ठगी, दो पर मुकदमा दर्ज

0

Oplus_16908288

वीजा के नाम पर ठगी, दो पर मुकदमा दर्ज ।

संत कबीर नगर।

जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी मगहर अंतर्गत वीजा दिलाने के नाम पर 55 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला चूड़ीफरोश वार्ड नं. 02, निवासी जमाल अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अहमद उर्फ अहमदुल्लाह निवासी तवारी टोला, मगहर और उसके साथी मोहम्मद खालिद निवासी जनपद सिद्धार्थनगर ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर कुल 55,000 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ले लिए। आरोप है कि वीजा न दिलवाने और पैसे वापस मांगने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की सूचना पहले खलीलाबाद पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, तब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अंततः माननीय न्यायालय की शरण ली। तब माननीय न्यायालय के आदेश पर थाना खलीलाबाद में एफआईआर दर्ज की गई।
आरोपियों पर पुलिस ने धारा 504, 506, 420 और 406 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनीष कुमार जायसवाल को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...