संत कबीर नगर कताई मिल्स लि0 मगहर के स्थाई कर्मचारियों ने अपनी बकाया सेलरी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया मांग पत्र।

संत कबीर नगर कताई मिल्स लि0 मगहर के स्थाई कर्मचारियों ने अपनी बकाया सेलरी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया मांग पत्र।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य
संत कबीर नगर- आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को मेसर्स संत कबीर नगर सहकारी कताई मिल्स लि0 के स्थाई कर्मचारियों द्वारा अपने बकाया वेतन के संदर्भ में जिलाधिकारी को लिखित मांग पत्र दिया।
आपको बताते चले कि जनपद संत कबीर नगर में बंद पड़ी संत कबीर नगर सहकारी कताई मिल्स लि0 मगहर में स्थायी कर्मचारी की हैसियत से सेवारत थे।
कर्मचारियों की सेवाएँ अनुचित एवं अवैधानिक ढंग से समाप्त कर दिया गया। जिसके लिए कर्मचारियों द्वारा मा0 श्रम न्यायलय गोरखपुर का दरवाजा खटखटाया और मा0 श्रम न्यायलय गोरखपुर द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया गया।
जिसमें जनपद संत कबीर नगर जिलाधिकारी को संत कबीर नगर सहकारी कताई मिल्स के वेतन के रूप में बकाया राशि 5695344 रुपए की वसूली करा कर संबंधित मिल्स कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने के संबंध में आदेश किया गया।
मगर इस आदेश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई अमली जामा नहीं पहनाया गया। जिससे मिल्स कर्मचारी काफी मायूस है