संतकबीर नगर – संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Oplus_16908288
संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव!
झारखंड प्रांत की रहने वाली थी मृतका !
धनघटा, संतकबीर नगर !
धनघटा थाना क्षेत्र के के उमरिया बाजार में शनिवार की सुबह 18 वर्षीय युवती का शव घर में छत की कुंडी से फंदे में लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
जानकारी के अनुसार उमरिया बाजार निवासी निवासी 20 वर्षीय भोलेनाथ पुत्र चन्द्रबली तमिलनाडु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं पर झारखंड की रहने वाली 18 वर्षीय मनीषा भी कार्यरत थी। बताया जाता है कि मनीषा और भोलेनाथ के बीच गहरा संबंध हुआ तो मनीषा भोलेनाथ के साथ उसके घर उमरिया बाजार आ गई। 10 दिन पहले आई मनीषा हंसी-खुशी के साथ भोलेनाथ के घर रह रही थी। इसी बीच शनिवार की सुबह घर में फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। एसओ जेपी दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।