शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम किया गया – प्राचार्य डॉ दिव्य दर्शन तिवारी
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम किया गया – प्राचार्य डॉ दिव्य दर्शन तिवारी
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया-बहराइच।
रिसिया शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस व दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गायत्री विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रिसिया बहराइच में शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय संस्थापक पुत्र कृष्ण लाल श्रीवास्तव जी रहे। उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओं को अवगत कराया।साथ ही साथ बताया कि शिक्षक दिवस का दिन अपने टीचरों के प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने का दिन है। शिक्षक ही हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं, वे हमारे भविष्य को संवारकर हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 दिव्य दर्शन तिवारी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस महाविद्यालय की स्थापना भी एक शिक्षक द्वारा की गई थी, उन्होंने शिक्षक एवं छात्रों को गुरु – शिष्य परंपरा का पालन करने के लिए कहा। इसके उपरांत महाविद्यालय प्रबंध समिति और प्राचार्य द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन डॉ दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो दयाराम यादव, डॉ सुभाष चंद्र, डॉ मुरारी लाल श्रीवास्तव, डॉ मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ आशुतोष त्रिपाठी, ईडीपी प्रमुख धर्मेंद्र श्रीवास्तव, डेविड पांडे, उमेश वर्मा,शिवम टंडन, नंदन श्रीवास्तव, रिकेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव,आशीष कुमार लोग उपस्थित रहे ।
