आमी नदी का पानी दूषित होने की सूचना का जिलाधिकारी द्वारा लिया गया संज्ञान।

0

आमी नदी का पानी दूषित होने की सूचना का जिलाधिकारी द्वारा लिया गया संज्ञान।

डीएम ने जनपद के आमी नदी का पानी दूषित होने/काला हो जाने की सूचना का लिया संज्ञान।

डीएम द्वारा जांच समिति गठित कर स्थलीय निरीक्षण के दिए निर्देश।

👉 एडीएम द्वारा समिति के सदस्यों के साथ मौके का किया गया निरीक्षण, दूषित पानी की सैंपलिंग कर जांच हेतु भेजा गया।

संत कबीर नगर- आज दिनांक 12 अगस्त, 2025 को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद के आमी नदी में कुछ स्थानों पर पानी के दूषित होने/काला हो जाने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए उक्त निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए रैना पेपर मिल के यूनिट 1 ईटीपी, यूनिट 2 ईटीपी का एवं नगर पंचायत मगहर मे कबीर चौरा नाला, इस्लामनगर नाला एवं कोई कोल नाला, रेल ब्रिज मगहर का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा उक्त प्वाइंटों पर नदी के पानी का सैंपल लिया गया। आमी नदी के बालू शासन, पटना घाट, लखनऊ गोरखपुर ब्रिज मगहर, रेल ब्रिज मगहर के पास आमी नदी का भी सैंपल लिया गया उक्त सभी दसों प्वाइंट्स का सैंपल जांच हेतु भेज दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...