मंदिर के पुजारी ने लगाया प्रधान पर उत्पीड़न का आरोप

मंदिर के पुजारी ने लगाया प्रधान पर उत्पीड़न का आरोप
धनघटा – संतकबीर नगर ।-धनघटा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी ने प्रधान पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को भेजे पत्र में पुजारी सुबास सिंह महात्मा ने कहा कि
वह दुर्गा मन्दिर शनिचरा बाजार में कई वर्षों से पुजारी का कार्य करते है। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत मुठही कला में वर्तमान ग्राम प्रधान संतोष शर्मा द्वारा आये दिन अपने आदमियों से तरह तरह प्रताड़ित करते है जिससे मंदिर में पूजा पाठ करना दुरूह हो गया है। मन्दिर पर लगा झंडा बैनर, पोस्टर आदि प्रधान की सह पर फड़वा दिया जाता है। यही नही प्रधान पक्ष के लोग मंदिर परिसर में घुसकर अपशब्द कहे जाते है। मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर कई बार किया गया लेकिन प्रधान के दबाव में पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। प्रधान व उसके समर्थको द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न से दहशत है। पत्र में प्रधान के खिलाफ जांच कर शीघ्र कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने कहा कि इसकी जानकारी की जाएगी। यदि उत्पीड़न किया जा रहा है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।