कटार मिश्र पुल का एप्रोच धसने से आवागमन बाधित
कटार मिश्र पुल का एप्रोच धसने से आवागमन बाधित
आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन
धनघटा- संतकबीर नगर ! हैंसर ब्लाक क्षेत्र स्थित कटार मिश्र पुल का एप्रोच धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया है। पिछले दो महीने से एप्रोच धंसने की शुरुआत हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से एप्रोच के मरम्मत की मांग की। लेकिन विभागीय लापरवाही से एप्रोच की मरम्मत नही हुई। पिछले दिनों हुई बारिस में एप्रोच जगह जगह धस गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने रविवार को जिम्मेदार विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर एप्रोच की मरम्मत नही हुई तो आसपास के ग्रामीण धनघटा तहसील पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल कटार मिश्र निवासी बबलू कुमार, श्रीराम पांडेय, हीरा गौतम, राम आशीष गौतम, अहमद हसन, राकेश चौहान, शेषनाथ, अब्दुल हसन, गुलशन कुमार, राम प्रकाश यादव, अभिनव प्रताप मिश्रा, आरके पांडेय
ने कहा कि पुल का एप्रोच की जर्जर स्थित खतरे को दावत दी रही है। यही नही पुल के एप्रोच से जुड़े पीडिया-प्रजापतपुर मार्ग गढ्ढे में तब्दील है। लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है। एप्रोच व उससे जुड़े मार्ग की मरम्मत की मांग को संबंधित विभाग अनदेखा कर रहा है। यदि समय रहते विभाग सचेत नही हुआ तो अप्रिय घटना होने से इनकार नही किया जा सकता।
